प्रमोद दुबे
महासमुंद – भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के विनय कुमार लंगेह को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले कोरिया में पदस्थ थे। श्री लंगेह कुछ महीनों तक सरायपाली के एसडीएम रह चुके हैं। कलेक्टर प्रभात मलिक को छग इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार संभालते हुए संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
