प्रमोद दुबे
महासमुंद – भारतीय जनता पार्टी के पार्षद महेंद्र जैन ने कांग्रेस के नेता विगत कुछ दिनों से प्रेस के माध्यम से झूठी एवं भ्रामक जानकारियां लोगों तक पहुंचाने का शर्मनाक हरकत कर रहे हैं, कभी महतारी वंदन योजना को लेकर तो कभी बाईपास को लेकर कभी प्रधानमंत्री आवास को लेकर, कभी बेरोजगारों को लेकर तो कभी गैस सिलेंडर के दाम को लेकर इन कांग्रेसियों को सत्ता परिवर्तन रास नहीं आ रहा है, झूठी एवं भ्रामक जानकारियां उपलब्ध कराने की वजह से तो उनकी सरकार 5 साल बाद पुनः नहीं आ सकी और जनता ने उनकी सरकार को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिन विषय को लेकर यह दोनों भ्रामक जानकारी दे रहे हैं उन विषय को लेकर मैं इनका चैलेंज स्वीकार करता हूं और जिस मंच पर वह मुझे बुलाए मैं आने को तैयार हूं और उनके सभी विषयों का जवाब दे सकता हूं नेताओं ने 5 साल गरीबों के खून पसीने की कमाई को शहर एवं गांव में अवैध शराब बेचकर अपना जेब भरने का कार्य किया गरीबों के आंसुओं पर खूब हंसी उड़ाई निराशितों के पेंशन चार-चार पांच-पांच माह तक रोक रखा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता के नाम से बेरोजगारों को नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उपकृत करने का काम किया और आज जब इनके विपरीत 6 माह से प्रदेश के विवाहित महिलाओं को महतारी बंधन योजना का पैसा खाते में जा रहा है। 16 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, प्रधानमंत्री शहरी में शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से गरीबों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है तो इन कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है। स्थिति यह है कि कांग्रेस के 500 आंदोलन करने के लिए कोई योजना नहीं है और आंदोलन करने के आदमी भी नहीं है, आदमी की वजह से यह लोग इतने घिनौने काम में उतर आए हैं कि यह की पालिका के कर्मचारियों से आंदोलन के लिए सहारा लेना पड़ता है ।यह कर्मचारी अगर ना जाए तो उनकी स्थिति 10 से 15 के बीच सिमट जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष अपनी सरकार रहते हुए कभी बाईपास की मांग नहीं की, सरकार में रहते अपने चहते मंत्री से भी नगर विकास के लिए कोई राशि नहीं ला पाए और आज बाईपास को लेकर समर्थन जुटाना ढोंग कर रही है केवल जुबानी जंग से जनता का भला होने वाला नहीं है। महेंद्र जैन ने कहां हमारे रायपुर के सांसद वृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी वर्ग के लोगों को में सिलेंडर प्राप्त होगा और यह बहुत जल्दी ही धरातल में दिखाई देगी। महेंद्र जैन ने नेताओं से कि वे गरीबों का आंसू पहुंचाना चाहते हैं तो वह सरकार योजनाओं को उन तक सही परिस्थितियों में पहुंचने का काम करे।
