प्रमोद दुबे
महासमुंद। पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बुधवार 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय परिसर महासमुंद में लोगों से भेंट मुलाकात किया। जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी गई। पश्चात डॉ. चोपड़ा ने तहसीलदार पंडा से मिलकर चर्चा की और 2 प्रकरणों का तत्काल निराकरण कराया गया। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए घुमाने और बार-बार चक्कर लगवाने के बजाय उन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का अधिकारियों से अनुरोध किया और लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा। साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों को सौहार्दपूर्ण तरीके से लोगों से बात करने को कहा। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि 7 दिन के बाद अगले बुधवार को समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। भेंट के दौरान पार्षद देवी चंद राठी, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिका, मोहन साहू, पवन साहू, जितेंद्र साहू, विक्की गुरुदत्ता, हनीश बग्गा, मेंघराज चंद्रसेन, सुरेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
