शिविर में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधे वितरण किया गया

शिविर में 355 आवेदन मिले ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – जनसमस्या निवारण पखवाड़ा अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन सतत जारी है। बड़ी संख्या में नागरिक अपनी मांग व समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं। जिनका विधिवत् निराकरण की त्वरित पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज महासमुंद के वार्ड क्रमांक 6,8,9 एवं 11 के नागरिकों के मांगों व स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए शिव चौक नयापारा में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि  संदीप दीवान, पार्षद  देवीचंद राठी,  महेन्द्र जैन,  हफीज कुरैशी, श्रीमती माधवी सिक्का, हरबंश सिंह,  अरविंद प्रहरे,  महेन्द्र सिक्का, मोहन बावनकर, सुनीता साहू, फगुवा पटेल,  गोपाल वर्मा, हेमकांति ठाकुर, सारिका यादव, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  संदीप दीवान ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में केन्द्र सरकार के सहयोग से डबल इंजन की सरकार चल रही है। विकास के रास्ते में आगे बढ़ते हुए समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन स्थापित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वर्णिम छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने जन हितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सभी महिलाओं को बधाई, क्योंकि आज ही महतारी वंदन योजना की छठवीं किस्त उनके खातों में पहुंच रही है। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील करते हुए कहा कि विकास की हर सम्भावनाओं को पूरा करने के लिए सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ राज्य बनायेंगे।