प्रमोद दुबे
महासमुंद। मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री व महासमुंद से विधायक रहे स्व. मोहम्मद याकूब राजवानी की जयंती पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। नगर पालिका के पार्षद व सभापति निखिलकांत साहू ने कहा कि स्व. याकूब राजवानी का स्वभाव बहुत ही सरल था, वह हमेशा गरीबों व असहाय लोगों की मदद किया करते थे। उन्हीं के दिखाए रास्ते पर आज उनके न रहने पर एक छोटा सा प्रयास उनकी जयंती के अवसर पर हम कर रहे है, ऐसे ही आगे भी उनके बताएं मार्ग पर चलकर उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान यूनुस राजवानी, सरफराज राजवानी, मुस्तफा रजा चौहान, रत्नेश साहू, शाहनवाज चौहान, शुभम पांडे,वसीम मेमन, शाहबाज राजवानी, डोमार तांडी, सरोश अहमद, शकील खान, बंटी भाई, शुभम चंद्राकर, कान्हा प्रधान, आशीष सिक्का, आयुष भोसले, दामू साहू, शादाब अशरफी, आदि उपस्थित रहे।
