*कुरुद वंदेमातरम वार्ड क्रमांक 15 कंटेनमेंट जोन घोषित होते ही पार्षद सभापति मनीष साहू ने दिया लोगो को जागरूकता का सन्देश*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-वर्तमान में कोरोना वायरस से बढ़ते प्रभाव से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं।वर्तमान में वैश्विक स्तर से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर शासन-प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहा हैं।
विदित है कि जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच हेतु प्रेषित किया गया था ,जिसमें नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक 15 वंदेमातरम वार्ड में 20 से अधिक पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।
जिस कारण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं मार्गदर्शक मानक प्रचलन प्रक्रियाओं के परिपालन में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड क्रमांक 15 वंदेमातरम वार्ड, वार्ड सीमा उत्तर मां शारदा पेट्रोल पंप से बायपास रोड, नहर पुल घड़ी चौक तक, पूर्व घड़ी चौक से केसीपीएस स्कूल, चंद्राकर सामुदायिक भवन से पुरुषोत्तम चंद्राकर के बाउंड्री, दीपक गांधी घर तक, दक्षिण दीपक गांधी के घर से रामेश्वर वेल्डिंग दुकान सांधा चौक बस स्टैंड सीएसईबी ऑफिस नेशनल हाईवे 30 तक, पश्चिम सीएसईबी ऑफिस नेशनल हाईवे 30 से गोकुल साहू ऑटो सेंटर नेशनल हाईवे 3 बायपास रोड समीप मां शारदा पेट्रोल पंप तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है ।
अनुविभागीय दंडाधिकारी सुनील शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रकार की व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगी। खंड चिकित्सा सिविल हॉस्पिटल कुरूद द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैंपल इत्यादि जांच हेतु लिया जाएगा। केवल किराना दुकान दूध एवं सब्जी प्रातः 8:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक खुली रहेगी कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन एवं लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
इस पर सभापति एवं इस वार्ड के पार्षद मनीष साहू ने लोगो से अपील की है कि आप सजग और सतर्क रहें।बेवजह घर से बाहर न निकलने और घर पर ही रहकर सरकार का साथ देने की अपील की। बता दे कि इस दौरान केवल आवश्यक शासकीय सेवा प्रदान करने वाले विभाग जिसमें बैंक भी शामिल है के कर्मचारियों को आवागमन के लिए छूट प्रदान की जावेगी।अन्य लोगों को अधोहस्ताक्षरकर्ता कि लिखित सहमति पर ही छूट प्रदान की जाएगी।
