महासमुंद में 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मिल सकेंगे फल एवं सब्जियां, देखे आदेश

 

महासमुंद में 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मिल सकेंगे फल एवं सब्जियां, देखे आदेश

आनंद भोई ब्यूरो चीफ- महासमुंद जिले में भी 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया है, महासमुन्द जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र दिनांक 26 अप्रैल 2021 प्रातः 06:00 बजे तक पूर्ववत्‌ कंटेनमेंट जोन रहेगा, उपरोक्त दर्शित अवधि में महासमुन्द जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी.

उपरोक्त अवधि में सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लिनिक एवं पशु-चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे।

शासकीय उचित मूल्य दुकानों को प्रातः 10:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक खुलने की अनुमति होगी। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेशन एवं

भीड़-भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के अधीन, टोकन

व्यवस्था के साथ अलग-अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने

हेतु खाद्य अधिकारी द्वारा पृथक से आदेश प्रसारित किये जायेंगे।
सभी प्रकार की मंडियां, थोक,/फूटकर एवं ग्रॉसरी दुकानें बंद रहेगी, किन्तु किसानों /उत्पादकों से सप्लाई की शर्त के साथ पल, सब्जी, अंडा यो सरी (चावल, दाल, आटा, खाद्य तेल एवं नमक) को गली-मुहल्लों एवं कॉलोनियों में विक्रय की अनुमति केवल स्ट्रीट वेण्डर्स अर्थात्‌ ठेले वालों को प्रातः 06:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक ही होगी, किन्तु मास्क धारण करना एव फिजिकल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करना होगा.