सुरेंद्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया – जिले की कोरिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका का पीछा एवं उससे छेड़ छाड़ करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक पीड़िता थाना बैकुंठपुर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैमा में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है,उसके गांव का एक युवक जो रिश्ते में उसका ममेरा भाई लगता है बीते कुछ दिनों से मना करने के बाद भी उसका पीछा कर रहा है।
22 जुलाई 2024 को जब स्कूल से मैं अपनी बहन के साथ वापस घर लौट रही थी, तब शाम को रास्ते में धान सोसाइटी के पास आरोपी युवक ने कहा कि तुम्हें पत्नी बनाकर ले जाऊंगा, कहकर बेइज्जत करने की नीयत से उसे पकड़ लिया, तब मैं उसे धक्का दी और चिल्लाई तब युवक वहां से भाग निकला।
नाबालिक आवेदिका की रिपोर्ट पर थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 243/2024 धारा 74, 75, 78 BNS व 08 पाक्सों एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पीड़िता एवं चश्मदीद गवाहों से पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया l प्रकरण की विवेचना में प्रकरण के आरोपी युवक के द्वारा उक्त अपराध घटित करना एवं सबूत पाए जाने से प्रकरण के नामजद आरोपी युवक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
