सुन्नी जामा मस्जिद हांफिया गौसिया मनेंद्रगढ़ द्वारा किया गया वृक्षारोपण। 

मुख्य अतिथि एसडीएम लिंगराज सिदार,वन विभाग एसडीओ लक्ष्मी नारायण ठाकुर एवं वन परिक्षेत्र बिहारपुर रेंजर लवकुश पांडे सहित काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग रहे मौजूद।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ/एमसीबी – जिले के ग्राम पंचायत चनवारीडांड के नाला पार में ईदगाह की भूमि पर मुस्लिम समाज द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण किया गया ।सुन्नी जामा मस्जिद हांफिया गौसिया मनेंद्रगढ़ की कमेटी द्वारा ईदगाह की प्रस्तावित जमीन पर सुन्नी जामा मस्जिद सदर नौशाद अंसारी के नेतृत्व में नाला पार पर आवाम द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मनेंद्रगढ़ एसडीएम,वन मंडल मनेंद्रगढ़ के एसडीओ एवं वन परिक्षेत्र बिहारपुर रेंजर लवकुश पांडे मौजूद रहे । मनेन्द्रगढ एसडीएम द्वारा वृक्षारोपण कर संदेश दिया गया कि हमारे जीवन में वृक्षों की बहुत आवश्यकता है, जिससे हम अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं ,जिससे अनेक फायदे है, सभी को हर साल एक पौधा लगाना चाहिए जिससे गांव शहर का वातावरण सही बना रहे।वन मंडल मनेंद्रगढ़ के एसडीओ ने भी मुस्लिम समाज के साथ वृक्षारोपण किया उन्होंने बताया कि हम जैसे अपने छोटे बच्चों की देखरेख करते हैं,उसी तरह हमको हमारे द्वारा लगायें गये पौधों की भी देखरेख करनी चाहिए जिससे वह सही समय पर बड़े हो और प्रकृति का वातावरण संतुलित बना रहे, उन्होंने बताया कि वृक्षों की हमेशा देखरेख करनी चाहिए जिससे गर्मीयो में तापमान संतुलित रहता है।

हमारे द्वारा लगायें गये पौधों की देख रेख सही दिशा में होती हैं तो आने वाले समय में ये हमारे जीवन के लिए बहुत फायदा पहुंचाते है।सुन्नी जामा मस्जिद हांफिया गौसिया के आवाम सहित उपस्थित सभी ने वृक्षारोपण किया और समाज को संदेश दिया कि जीने के लिए वृक्षों की कितनी आवश्यकता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज के सुन्नी जामा मस्जिद सदर नौशाद अंसारी, फईम खान, अकरम मंसूरी,रफीक मेमन,बशीर अंसारी, जमील शाह,टंटू भाई,सिराजुद्दीन, सद्दाम,साबिर ,शानू , छोटे भाई ,असलम मंसूरी,लाला बेल्डर,समीउद्दीन ,शरीफ अंसारी, आयान,अहसानुद्दीन,जावेद भाई,सुजन भाई, वकील अंसारी सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।