मिड डे मिल मे परोसा गया अधपका चावल खाने से 11 बच्चों की बिगड़ी तबियत 3 गंभीर राजिम रिफर

गुलशन साहू

पाण्डुका:- शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पाण्डुका में गुरवार को अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब मिड डे मील खाने के बाद 11 बच्चे बीमार हो गये। भोजन के बाद उन्हें उल्टी-दस्त और पेट दर्द के साथ चक्कर आने लगे। आनन – फानन मे सभी बच्चों को स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका अस्पताल लाया गया जहां से तीन बच्चों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के वजह से उन्हे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार मध्यान भोजन खाने से कुल 11 बच्चों की तबीयत बिगड़ी है.। जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार बच्चों को मिड-डे मील परोसा गया। जिसे खाने के बाद कक्षा 7वीं के 11 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों ने इसकी जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने आनन फानन में बच्चों को उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। इसमें से 3 छात्राओं छायानिधि, खुशबू, चांदनी की हालत गंभीर देख राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर किया गया। वहीं देर शाम एक अन्य छात्रा क्षत्राणि दीवान की तबियत ज्यादा बिगड़ने से उसे भी राजिम में भर्ती किया गया। फिलहाल बच्चों का इलाज जारी है।मध्यान्ह भोजन में चांवल बनाया जा रहा था, इस दौरान गैस खत्म हो गया और चांवल अधपका रह गया और गीला भी था। जिसे परोसा गया उसे खाने के कुछ देर बाद तबियत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने बताया कि इन 3 बच्चों की तबियत ज्यादा बिगड़ी। चांदनी की तबियत कुछ ज्यादा ही खराब थी उसे ऑक्सीजन स्पोर्ट में राजिम लाया गया। वह लंबी-लंबी सांस ले रही थी और लगभग मूर्छित अवस्था में उसे राजिम लाया गया। स्कूल  के हेड मास्टर मिश्री लाल तारक ने बताया कि आज 41 बच्चों की उपस्थिती थी, उनमें मिड-डे मील खाने से 11 बच्चों की तबियत बिगड़ी जिसमें तीन बच्चों की स्थिति को देखते हुए राजिम में भर्ती लिए गया। अभी सभी बच्चे स्वस्थ हैं।