प्रमोद दुबे
महासमुंद – बुधवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विगत बुधवार की तरह सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय परिसर में लोगों से भेंट किया जिसमे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी गई। कई लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं डॉ चोपड़ा के समक्ष प्रस्तुत की, जिसमे तारकेश्वर कोसरिया महासमुंद, प्रदीप जैन महासमुंद, राधेश्याम चंद्राकर महासमुंद, जीवनलाल कोसरिया महासमुंद की समस्याएं सुनने के पश्चात डॉ चोपड़ा ने एसडीएम से मिलकर चर्चा की और लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा। बारिश के चलते लोगों की संख्या में भेंट के दौरान कमी आई। डॉ चोपड़ा ने कहा कि 7 दिन के बाद अगले बुधवार को समस्याओं की समीक्षा की जायगी। हर बुधवार को डॉ चोपड़ा और अन्य साथियों द्वारा जो राजस्व विभाग या अन्य विभाग की समस्याओं से पीड़ित लोग है उनसे भेंट कर उनकी समस्याओं का सुलह किया जाएगा। भेंट के दौरान पार्षद देवीचंद राठी, हनीश बग्गा, मोहन साहू, मेघराज चंद्रसेन, पप्पू ठाकुर, सुरेन्द्र यादव उपस्थित थे।
