*पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने फंड से करेंगे 20 लाख की मदद, खरीदे जाएंगे वेंटिलेटर मशीन एवं ऑक्सीजन सिलेंडर,लोगो ने जताया आभार*

मुकेश कश्यप@कुरुद: पुर्व केबिनेट मंत्री और कुरुद क्षेत्र के लिये समर्पित विधायक अजय चंद्राकर नें विधायक निधि का सदुपयोग करते हुये वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु अपनें निधि से सिविल अस्पताल कुरुद को वेन्टिलेटर मशीन, आंक्सीजन सिलेण्डर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधिक कार्यों के व्यय के लिये राशि 20 लाख रु. की राशि प्रदान की है।साथ ही अपनें क्षेत्र की जनता से अपील भी की है को खुद को सुरक्षित रखें, मास्क सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंस के साथ रहें, शासन के कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
उनकी इस पहल का स्वागत करते हुए ग्राम हसदा से कार्यकर्ता होरीलाल साहू नें कहा एक अच्छा जनप्रतिनिधि वही कहलाता है जो जनता के संकट के समय पूरे हिम्मत के साथ निवारण करने हेतु सेवा के माध्यम से उनके दुख, या तकलीफ को दूर करने का भरपूर कोशिश करता है और जनता का संकट को अपना कर्तव्य समझ के जनप्रतिनिधि सच्ची श्रद्धा से सेवा करे वही असली धर्म है ।हमारे क्षेत्र के विकास पुरूष माननीय अजय चंद्राकर जी अपने फंड से 20 लाख की मदद वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए स्वीकृत किया गया है,उन्हें मै इस नेक काम के लिए बहुत बहुत साधुवाद ज्ञापित करता हु।
वहीं वरिष्ठ नेता रामस्वरुप साहू नें सोशल मिडिया पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जिस उम्मीद के साथ विधायक बनाये है । उसमें पूर्ण रूप से खरा उतरने की कोशिश के लिए आपको जन सेवा धर्म निभाने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतको नें श्री चंद्राकर के इस पहल पर धन्यवाद प्रेषित किया है जिनमें प्रमुख रुप से ललित साहू भूसरेंगा, थानेश्वर साहू, कमलेश चंद्राकर, गोविंद साहू, दीपक चंद्राकर भरदा, देवेंद्र देवांगन, यशवंत गंजीर, अनुप यादव, श्याम साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, विक्की साहू चर्रा, अजय वर्मा, पीयूष डोटे, पवन दास भखारा, संजय साहू, किशोर चंद्राकर परसवानी, डुमेंद्र गंगबेर, युगेश धीवर, डोमेंद्र सिन्हा हैं।
