राईस मिल एसोसिएसन द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन कलेक्टर को प्रदाय किया
आनंद भोई ब्यूरो चीफ महासमुंद।जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सहायता के लिए अपील किया गया था। जिसके तारतम्य में आज राईस मिल एसोसिएशन की तरफ से पारस चोपड़ा और सुनील बोथरा ने कलेक्टर डोमन सिंह को एक नग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन प्रदाय किया गया। यह मशीन कोविड-19 महामारी से बचाव तथा गंभीर मरीजों के उपचार के लिए कारगर साबित होगा। इस अवसर पर महासमुन्द के तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा, डी पी एम रोहित वर्मा जिला कार्यालय के सभागार में उपस्थित थे।
