*पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी स्व.सोमप्रकाश गिरी का निधन अपूर्णीय छति : आशीष शर्मा*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-कोरोनाकाल के सबसे कठिन दौर के बीच आज दोपहर एक खबर कुरुद विधानसभा के लोगो के लिए काफी दुखद रही ,जब पता चला कि कुरुद के भूतपूर्व विधायक एवं क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं में से एक सोमप्रकाश गिरी का निधन हो गया है।यह खबर पता चलते ही जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए गए लम्हो को याद किया।
कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने स्व.गिरी जी के निधन को दुखद एवं अपूरणीय छति बताया।उन्होंने बताया कि सोमप्रकाश जी उम्रदराज होने के बावजूद कुरुद की सक्रिय राजनीति में एक अहम शख्शियत रखते थे।वे हम सबके प्रेरणाश्रोत एवं सच्चे मार्गदर्शक थे।उन्होंने अपने समय मे कुरुद कांग्रेस की नींव को मजबूत करने और हम सबको जनसेवा के लिए मार्गदर्शन देने में कोई कसर नही छोड़ी।वे नम्र , सरल ,ऊर्जावान व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।कुरुद कांग्रेस का इतिहास उनके नाम के बगैर अधूरा रहेगा।मैं ब्लॉक कांग्रेस कुरुद की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए शत-शत नमन करता हु।
स्व.सोमप्रकाश गिरी के निधन पर राज्य अजजा आयोग उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू, जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ,वरिष्ठ कांग्रेसी भरत नहर,गौरीशंकर शुक्ला ,प्रहलाद चन्द्राकर,रमाशंकर वाजपेयी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बसन्त साहू , निरंजन साहू ,रमेशर साहू,चंद्रकांत चन्द्राकर,जिला महामंत्री प्रमोद साहू,जिला उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,जिला पंचायत सभापति तारणी चन्द्राकर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर,वरिष्ठ पार्षद रजत चन्द्राकर ,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंह यादव ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू,महिला ब्लॉक अध्यक्ष सन्ध्या कश्यप, जिला सचिव विशाखा बाई साहू,राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय,ब्लॉक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू,रोशन जांगड़े,चुम्मन दीवान ,युकाध्यक्ष व पार्षद देवव्रत चन्द्रहास साहू ,एल्डरमैन मनोज़ राजकुमार अग्रवाल, रामचन्द्र रतलानी,रमेश सिन्हा,मिलन साहू ,भूषण चन्द्राकर,पार्षद सूचिता अग्रवाल ,राखी चन्द्राकर ,खोमिन बसन्त साहू,उत्तम साहू,हितेंद्र केला,महिम शुक्ला ,योगेश चन्द्राकर,पप्पू राजपूत,उमाशंकर साहू,अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति ,तुकेश साहू ,मुकेश कश्यप सहित समस्त कांग्रेसजनो एवं आमजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।
