वन परिक्षेत्र में जहर खाने से हुई दो तेंदुए की मौत ! जांच में जुटी वन विभाग
आनंद भोई ब्यूरो चीफ महासमुंद।बागबाहरा।बागबाहरा वन परिक्षेत्र के आमाकोनी सर्किल के बोडरा बांधा जंगल कक्ष क्रमांक 99 में दो तेंदुए का शिकार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए के मौत के कारण जहर देकर बताया जा रहा है वही दोनों तेंदुए की उम्र 5 से 6 वर्ष आंकी गई है ।वन अमले को तेंदुए के मौत की खबर से वन अमला सकते में आ गए और आनन फानन में वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे है मामला इतना संगीन है कि वन भिगाग के अधिकारी भी पूरी जानकारी देने से बच रहे हैं।मौके पर पहुंचे वन अमले को तेंदुए के चारों पैर कटा हुआ मिला प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला तश्करी करने का कयास लगाया जा रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पंहुच चुकी है अब देखना होगा कि आरोपी कब तक प्रशासन की गिरफ्त में होगा।बागबाहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन्य प्राणी का शिकार का मामला सामने आते रहता है कही जंगल मे तार बिछा कर विद्युत प्रवाह कर शिकार किया जाता है तो कहीं खाना और पानी मे जहर मिला कर जंगल मे रख कर जंगली जानवरों को निशाना बनाया जाता है ।वन विभाग के सुस्त रवैया के चलते भी शिकारी लोगो का हौसला बुलंद होते जा रहा है और दीन ब दिन नए नए मामले सामने आ रहे है। वनविभाग को मालमे के जानकारी मांगने पर भी फोन रिसीव नही करते और फोन रिसीव करते भी है तो यह कह देते है मामला संगीन है अपराध दर्ज कर जांच कर रहे है ।
