*पेयजल समस्या का निराकरण कराने वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद डुमेश साहू ने कराया बोर खनन*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-नगर पंचायत कुरुद में पेयजल समस्या को देखते हुए वार्डवासियों की मांग को वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद सभापति डुमेश साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर के पास रखा जिस पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए नगर अध्यक्ष ने गौण खनिज मद से स्वीकृति प्रदान करते हुए बोर खनन का कार्य प्रारंभ करवाया।
शनिवार को पार्षद डुमेश साहू, अमृत सिन्हा, रिखी राम, राजू सिन्हा, महेश साहू, योगेश सिन्हा ने पूजा पाठ कर बोर खनन प्रारम्भ कराया।उक्त बोर खनन के अवसर पर पार्षद डुमेश साहू ने कहा कि मेघा एनीकट के सुख जाने से जलप्रदाय कार्य बहुत प्रभावित हो रहा था, लोगो को पर्याप्त मात्रा में जलआपूर्ति नही हो पा रही थी, साथ ही कुरुद मेघा मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण लगतार पाइप लाइन फट जाने से जलआपूर्ति कार्य बाधित होता रहा है, जिससे वार्डवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, आम जनो के मांग पर, मैने जो प्रस्ताव रखा था उस पर तुरंत अमल करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, वार्ड की समस्याओं के लिए हम सदैव तत्पर रहने वचनबद्ध है।आप लोगो की जो भी समस्या हो उसे तत्काल निराकरण करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।
