श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्बूलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री विकास पाटले के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी बसना श्री लेख राम ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 16/04/2021 को वार्ड नंबर 11 साईं बिहार आरोपी के किराए के मकान में अवैद्य शराब रखा है की सूचना पर आरोपी दिलीप साहू पिता दुलीचंद साहू उम्र 35 वर्ष जाति तेली ग्राम दुलार पाली थाना सराईपाली जिला महासमुंद के कब्जे से एक काले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर भरा हुआ 26 पव्वा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब एवं 24 पव्वा मेकडावल नंबर वन अंग्रेजी शराब कुल 50 पव्वा पकड़े जिसके कुल कीमती 7920 मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आब.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्यवाही में एसआई विजय वार प्रधान आरक्षक राजेश सिंह सिकरवार महिला प्रधान आरक्षक चंचल बंशवार आरक्षक अनिल खांडे आरक्षक हरिशंकर साहू आरक्षक लखेश्वर चौधरी आरक्षक राजेंद्र टंडन का योगदान रहा
