संपूर्णता अभियान के तहत माकड़ी में दिया गया वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण।

कोण्डागांव – संपूर्णता अभियान के तहत आंकांक्षी जिला कोंडागांव तथा आकांक्षी विकासखंड माकड़ी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । इस कड़ी में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आकांक्षी विकासखंड माकड़ी में किया गया। इसमें विभिन्न एफएलसीआरपी तथा बैंक सखी को बेहतर वित्त प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जो उनके जीवन के लिए प्रासंगिक है और जिससे वे नकदी व ऋण का बेहतर उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। वित्तीय साक्षरता के तहत स्वयं सहायता समूह को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश कोष तथा बैंक लिंकेज का लाभ लेकर लखपति दीदी बनने के सफर में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया ।

इसके अलावा संकट के समय और वृद्धावस्था के दौरान वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सरकार के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं का स्वयं सभी को लाभ लेने तथा परिवार और आसपास के लोगो को भी इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया ।

इस कार्यक्रम में एनआरएलएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, आकांक्षी विकासखंड फेलो, क्षेत्रीय समन्वयक, एफएलसीआरपी तथा बैंक सखी उपस्थित थे।