गरियाबंद :- शनिवार को ऐक्टिव किड एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल कौंदकेरा में ग्रीन डे का आयोजन किया गया इस मौके पर स्कूल के बच्चों की कई प्रतियोगिताएं कराई गई यहां बच्चों को पर्यावरण के बारे में भी बताया गया यहां ग्रीन डे कार्यक्रम में सभी बच्चों हरे रंग के पोशाक में स्कूल आए थे यह बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई बच्चों को प्रधानाचार्य पी आर साहू के द्वारा पर्यावरण के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियों को खाना चाहिए इसे हमें पोषक तत्व मिलते हैं यहां बच्चों ने ग्रीन कलर के प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया स्कूल में पौधारोपण कराया गया जिसमें स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित थे शिक्षिका धनेश्वरी साहू, कीर्ति साहू , डीगेश्वरी साहू हेमलता साहू , ओमेश्वरी साहू, नेहा साहू और स्कूल के सहयोगी देवेंद्र यादव नीलकमल साहू उपस्थित थे।
