भूमिका ध्रुव एकलव्य प्रवेश परीक्षा में पूरे जिले में प्रथम।

राजिम :–शासकीय प्राथमिक शाला सिंधौरी की छात्रा कु.भूमिका ध्रुव ने वर्ष 2024 में आयोजित एकलव्य प्रवेश परीक्षा में पूरे गरियाबंद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला,विकासखंड एवं शाला का नाम रोशन किया है.उनके इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा,प्रधानपाठक नंद कुमार सिन्हा, संकुल प्राचार्य ललिता अग्रवाल, रामकुमार साहू प्राचार्य सिंधौरी, पूरनलाल साहू प्राचार्य बिजली,गोरे लाल ध्रुव प्रधान पाठक शिक्षक गणेश राम कुम्हार, शिक्षिका कुमारी प्रीति देवांगन, उर्वशी तारक, हेमलता ,सरपंच ग्राम पंचायत सिंघौरी लीला देवांगन, शाला विकास समिति अध्यक्ष सोहन वर्मा,उपाध्यक्ष खोमिन वर्मा, सदस्य, गायत्री वर्मा, कृति वर्मा, समन्वयक संकुल केंद्र परमानंद वर्मा, शिक्षक नीरज साहू, भोज राम साहू, माता पिता, रामगोपाल ध्रुव, दुर्गा ध्रुव आदि ने हर्ष व्याप्त करते हुए बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना की.*