स्काउट गाइड द्वारा जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न।

राजिम :–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत के मार्गदर्शन व डी ओ सी स्काउट आशीष साहू,डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में रथयात्रा के पावन अवसर पर जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेंजरा में सम्पन्न हुआ.इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों का स्कार्फ लगाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रोमन लाल साहू ने किया. इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त बैशाखू राम साहू ने कहा कि जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व है. उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम के माध्यम से पौधे लगाने की अपील की अतः हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण हेतु पेड़ पौधे जरूर लगाना चाहिए. पूर्व जिला आयुक्त डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन असंभव है.आज पूरे जिला प्रांत,राज्य एवं देश में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है. पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है.पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन जरूरी है. जिला उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति के अनमोल उपहार है.आज लगातार वृक्षों की कटाई होने के कारण प्रतिवर्ष गर्मी बढ़ती जा रही है एवं पर्यावरण का संतुलन बिगड़ते जा रहा है. जितनी जरूरत हमें सांस लेने की है उतनी आवश्यकता पेड़ लगाने की है. यदि सभी व्यक्ति पेड़ पौधे लगाकर की इनकी संरक्षण करें तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी. क्योंकि पेड़ पौधे वातावरण को शुद्ध रखते हैं.जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि पेड़ पौधे सूर्य, वर्षा और हवा के प्रभाव को कम करके जलवायु को नियंत्रित करते हैं. सभी व्यक्ति को रचनात्मक कार्य करते हुए वृक्षारोपण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता जरूर निभाएं .आज यदि देश के प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा करता है तो पूरा देश पुष्पित एवं पल्लवित हो सकता है. डॉक्टर करुणा मसीह राज्य संगठन आयुक्त ने कहा कि वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करना हर इंसान की नैतिक जिम्मेदारी है आता हमें पेड पौधा जरूर लगाना चाहिए. वृक्षारोपण भी स्काउट गाइड का कोर्स है.हीरामणि साहू सरपंच ग्राम पंचायत जेंजरा ने कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण करना है. उन्होंने आगे वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी है. आभार व्यक्त सीमा साहू डी ओ सी गाइड ने किया. इस अवसर पर प्राचार्य आर. के. वर्मा,विकासखंड सचिव एस एस कंवर,प्रेमलाल साहू आजीवन सदस्य नूतन साहू,कमलेश साहू टेक्निकल प्रभारी चैतन्य यदु, जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल, दुष्यंत वर्मा,त्रिलोक साहू, जालम साहू, व्याख्याता टीकम चंद साहू, महेंद्र साहू, अशोक पुर्रे, टिकेश्वर चक्रधारी, प्रभा चंद्राकर, प्रधान पाठक अनिता साहू,विजय साहू,एन सिंह साहू, मोरध्वज साहू,चंद्रहास सिंह राजपूत से. नि.प्र.पा.आशीष सेन समन्वयक उपस्थित थे.