हास्पिटल और छात्रावास का लिया जायजा ।
अमलीपदर – गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर विकासखंड अंतर्गत नवीन तहसील ग्राम अमलीपदर में रविवार को मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने किया दौरा मरकाम ने अमलीपदर में विराजमान श्री जगन्नाथ जी का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।के पश्चात अमलीपदर अस्पताल पहुंचे और जायजा लिया। अस्पताल में RMA अर्चना महिलांगे को पुरे तहसील में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देश दिया गया। अमलीपदर नवापारा में छात्रावास और कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया जिसमें कन्या छात्रावास में साफ सफाई स्वच्छता नहीं था जिसमें साफ सफाई स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया । कन्या छात्रावास में अधीक्षक गीता ठाकुर अनुपस्थिति पाई गई कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
