मुखर्जी की जयंती पर मेधावी छात्रा का सम्मान।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बेलसोंडा के नारी शक्ति महिला संगठन द्वारा कस्तूरबा ट्रस्ट बेलसोंडा में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कस्तूरबा ट्रस्ट बेलसोंडा की बालिका सोयम गीता जिसने 10 वी हायर सेकंडरी स्कूल बेलसोंडा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उसे मोमेंटो एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी बालिकाओं को बिस्किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर नारी शक्ति महिला संगठन की संरक्षक डॉ वाणी तिवारी, सचिव कीर्ति साहू, दीनबती देवांगन, कृष्ण साहू, हठियारिन, फूल बाई, अंशु, रुक्मिणी, दशमत, कुंती, मीला, कुमारी, बिंदा, मनोरमा, हेमलता आदि उपस्थित रहे।