सोहम अस्पताल के निर्देशक डॉ. युगल हुए स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – चिकित्सक दिवस पर सोहम क्रिटिकल केयरऔर मातृत्व अस्पताल के निर्देशक डॉ. युगल चंद्राकर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आईसीयू (क्रिटिकल केयर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट सम्मान से नवाजा। इस सम्मान समारोह में सोहम अस्पताल की सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं डॉ. सोमी चंद्राकर को भी सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन सोहम अस्पताल के प्रांगण में हुआ, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वयं उपस्थित होकर डॉ. युगल चंद्राकर और डॉ. सोमी चंद्राकर को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सोहम अस्पताल ने क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में जो अद्वितीय योगदान दिया है, वह प्रशंसनीय है।
सम्मान समारोह में स्थानीय प्रशासन, चिकित्सा समुदाय के प्रमुख सदस्य और गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। श्री जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोहम अस्पताल ने गंभीर रोगियों की सेवा में जो योगदान दिया है, वह असाधारण है। डॉ. युगल चंद्राकर और डॉ. सोमी चंद्राकर की नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने इस अस्पताल को एक नई पहचान दिलाई है। डॉ. युगल चंद्राकर ने समारोह के बाद कहा कि यह सम्मान हमें अपने मरीजों की और भी बेहतर सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। हम अपनी टीम के हर सदस्य के आभारी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से हमें इस सम्मान के योग्य बनाया।