ओलंपियाड परीक्षा में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ के छात्र- छात्राओं का उत्कृष्ठ प्रदर्शन।

छात्र- छात्राओं को प्रदान किए गए पदक और चेक।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – जिले के ख्याति प्राप्त दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ के छात्र- छात्राओं ने एस० ओ० एफ० ओलंपियाड परीक्षा में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।विद्यालय के छात्र – छात्राओं को विभिन्न विषयों में उनकी उत्कृष्टता और विशेषता के आधार पर पदक और चेक प्रदान किए गए‌ हैं।जिसमें कक्षा तृतीय के बर्बरीक चौहान को गणित ओलंपियाड में स्वर्ण पदक, 1500 रुपए का चेक तथा प्रमाण पत्र दिया गया।

कक्षा छठवीं के विद्यार्थी श्यामक अग्रवाल को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में 1500 रुपए का चेक, कांस्य पदक तथा जोनल उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं मोहम्मद अब्दुल्ला को अंतर्राष्ट्रीय साइबर ओलंपियाड में 1500 रुपए का चेक ,कांस्य पदक तथा जोनल लेवल का उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

 

विद्यालय के अन्य प्रतिभावान छात्र- छात्राओं ने भी प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं,जिसमे वर्ग द्वितीय की कवीन कौर, चतुर्थ की समृद्धि ताम्रकार, पंचम के व्योम मिश्रा एवं आरना अग्रवाल, षष्टम् की सान्वी केशरवानी, अष्टम के गौर सुंदर दुबे का नाम शामिल है।विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा में गणित विषय में विद्यार्थियों द्वारा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के कारण विद्यालय के गणित शिक्षक अमित तिवारी एवं विद्यालय की ओलंपियाड समनव्यक् श्रीमती रंजना सिन्हा को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसन्त कुमार तिवारी ने गणित शिक्षक तथा सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य में इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।