बारिश शुरू होने के बाद घटी पानी खपत।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – आज से शहरवासियों को दो टाइम पानी दिया जाएगा। बता दें कि मार्च में ही शुरू हुई भीषण गर्मी को देखते हुए 25 मार्च से नगर के सभी 30 वार्डों में नगर पालिका द्वारा तीन टाइम पानी देने की सुविधा शुरू की गई थी। जो पूरे 101 दिन तक चली। इस दौरान शहरवासियों को भरपूर जलापूर्ति की गई। अब बारिश शुरू होने के साथ ही आज से सुबह-शाम दो टाइम पानी दिया जाएगा ।
बता दें कि पिछले ग्रीष्मकाल में शहरवासियों पालिका द्वारा को दिन मे पानी देने की व्यवस्था की गई। जिसे पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कायम शहरवासियों को जलसंकट न होने प्रतिबद्धता दोहराई और दिन (25 मार्च) शहरवासियों को दिन में पानी देने की शुरूआत हो कि शहर में कुल 8114 नल हैं। इन नल कनेक्शन पर ही
शहर की आधी आबादी निर्भर है। शहर के 30 वार्डों में लगभग कनेक्शनधारी हैं। इनमें घरेलू कनेक्शन 5348 और भागीरथी नल जल के 2766 नल कनेक्शन तीन साल से में तीन बार शुरू की रखते हुए गर्मी में देने की होली के से ही तीन बार साढ़े 14 हजार से अधिक मकान है। जहाँ करीब 90 हजार की आबादी निवासरत है। नगर पालिका के जल प्रभारी सीताराम चेलक ने बताया कि शहर के तीस वाडों में सामान्य दिनों में 84 लाख लीटर पानी की खपत होती है। गर्मी में यह खपत 110 लाख लीटर से अधिक तक पहुँच जाती है। इसलिए लोगों को पेयजल संकट से राहत देने तीन समय पानी देने का फैसला पीआईसी की बैठक में लिया गया। 15 जून तक तीन टाइम पानी देना था, पर गर्मी को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब बारिश शुरू हो चुकी है जिससे पानी खपत भी घट गई है। ऐसे में आज से शहरवासियों को दो टाइम पानी दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शहर के 30 वार्डों में महानदी जल आवर्धन योजना के तहत सात पानी टंकी हैं जिसमें से चार टंकी जिनकी कुल जल भराव क्षमता 26 लाख लीटर और तीन टंकी जिसकी क्षमता साढ़े 13 लाख लीटर है। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर 93 सार्वजनिक बोर और 45 हैंडपंप हैं। जिससे शहरभर में जलापूर्ति की जाती है।
