प्रतापपुर :- फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते के द्वारा स्थानीय पत्रकारों के साथ सौजन्य भेंट मुलाकात किया गया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जो रोड मैप तैयार किया है उसके तहत सर्वप्रथम थाना प्रतापपुर से चांदोरा चौक 7 किलोमीटर रोड जिसकी हालत काफी जर्जर थी और जनता की मांग को ध्यान में रखकर पहली प्राथमिकता देते हुए रोड निर्माण का कार्य चालू कराया लगभग W B M का कार्य हो चुका है जल्द ही डामरी करण का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए रिंग रोड के कार्य के लिए भी प्रयासरत बताया क्योंकि प्रतापपुर में ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है तत्काल में इसके हल के लिए मोबाइल से अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर को निर्देश दिया की बड़ी। माल वाहक गाड़ियां रात्रि 8:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच ही शहर के अंदर से होकर जाएगी इसके लिए शांति नगर चौक एवं चांदोरा चौक में निगरानी हेतु
पुलिस ड्यूटी की व्यवस्था की जाए इस कार्य को अति शीघ्र एक-दो दिन के अंदर अमल में लाया जाए। विधायक का कहना था की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।मुझे क्षेत्र के सेवा के लिए चुना है तो मैं हमेशा क्षेत्र के विकास एवं जनता के लिए तत्पर रहूंगी। मैं विधायक नहीं जनता की सेवक हूं और मुझे आप लोगो का सहयोग मिलता रहा तो क्षेत्र के विकास में हमेशा आपके साथ रहूंगी। पत्रकारों द्वारा भी अपनी छोटी-मोटी समस्या से अवगत कराया जिसे पूर्ण करने के लिए आस्वस्त की। इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, अवधेश पांडे, मदन गर्ग, राजेश गुप्ता, जीशान खान, मनीष गुप्ता, राजा खान चंद्रिका कुशवाहा, मनमोहन कश्यप, जाहिद खान इत्यादि उपस्थित रहे।
