बहुप्रतीक्षित बायपास निर्माण की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी को नपाध्यक्ष राशि ने लिखा पत्र।

प्रमोद दुबे  

महासमुंद – बहुप्रतीक्षित महासमुंद शहर से बाहर बायपास अविलंब निर्माण की मंजूरी के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को महासमुंद नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने पत्र लिखकर बायपास निर्माण की सभी अड़चनों को दूर कर निर्माण की मंजूरी की मांग की है। पत्र के सबंध में श्रीमती महिलांग ने कहा कि महासमुंद शहर के अनेक बुद्धजीवी, सामाजिक संस्था के सदस्य, व्यापारी गण व नागरिक जनों ने मेरे पालिका कार्यालय आकर व विभिन्न अवसरों पर मुलाकात कर बायपास को मंजूरी के लिए आवश्यक उपायों पर जोर देने व संबंधित विभाग के मंत्री को उपरोक्त समस्या के तत्काल आग्रह का निदान करने का विषय संज्ञान में लाने को कहा था। उपरोक्त समस्त नगरवासी जनों ने एक स्वर पर पिछले वर्षों में घटित एक दंपति व शासकीय सेवारत महिला के नेहरू चौक में हुए सड़क हादसे को शहर के लिए दुखद विषय बताया था। नागरिकों ने चर्चा में प्रतिदिन हादसों से घायल हुए शहर जनों के बारे में विस्तार से बताया था। श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि शहर की प्रथम नागरिक की महंती जिम्मेदारी है कि वो आम सुविधाओ के साथ अन्य समस्याओं के निराकरण का यथा संभव प्रयास करे।