प्रमोद दुबे
महासमुंद – शासकीय प्राथमिक शाला स्टेशन पारा बेलसोंडा में नवप्रवेशी बच्चों को सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर द्वारा तिलक लगाय कर व पुस्तक वितरण कर शाला प्रवेश कराया। शाला प्रवेशोसत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोषी कंशराम निषाद के द्वारा बच्चों को न्योता भोज कराया गया। इसी तारतम्य में नवप्रवेशी बच्चों को हाउस ड्रेस के लिए टी शर्ट वरिष्ठ नागरिक केशव राम चन्द्राकर की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शाला की प्रधान पाठक श्रीमती ममता चंद्राकर, शिक्षिका जयश्री साहू, योगिता सिन्हा, शिक्षक अनिल कुमार चंद्राकर, संकुल समन्वयक सुरेश पटेल, रसोइया बिमला चन्द्राकर, ममता निषाद, सफाई कर्मी नीता देवदास, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोषी निषाद, सदस्य प्रभात धीवर, पंचगण त्रिवेणी चन्द्राकर, सावित्री चन्द्राकर, विद्या जाम्बुलकर, पालकगण ललिता निषाद, पूजा पारधी, तनु ध्रुव आदि उपस्थित रहे।
