भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी ने नगर पालिका प्रशासन के नाम सौपा पत्र। 

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला एमसीबी के मीडिया प्रभारी यीशै दास द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के नाम एक पत्र सौपा गया है । जिसमें श्री दास द्वारा उल्लेखित किया गया है कि मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में मच्छरों से निजात दिलाए जाने हेतू गैस/धुआं का छिड़काव कराया जाए,इसी क्रम में दास द्वारा उक्त पत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि ब्लीचिंग अथवा डीडीटी पाउडर का भी छिड़काव विभिन्न वार्डों में बरसात को मद्देनजर रखते हुए कराया जाए क्योंकि बरसात होने से वार्ड वासियों के घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। जिससे कई गंभीर बीमारियां भी उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है ।

श्री दास द्वारा मांग की गई है कि बरसात के मौसम को मद्देनजर रखते हुए तथा शहर वासियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए डीडीटी पाउडर छिड़काव एवं मच्छरों के प्रकोप को विशेष तौर से ध्यान में रखते हुए नगर पालिका वाहन माध्यम से मनेंद्रगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में तत्काल धुआं/मच्छर गैस को चलवाए, ताकि वार्ड वासियों को इस बरसात में राहत प्रदान हो सके।