पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा में विफल साबित हो रही ममता बनर्जीः सुधा साहू।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – बंगाल के कूचबिहार जिले में तृणमुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट किए जाने की घटना को भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू ने बेहद शर्मनाक घटना बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी निंदा की और इस कृत्य को मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध बताते हुए ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है। श्रीमती साहू ने कहा कि इससे – पूर्व भी पश्चिम बंगाल में टीएमसी र कार्यकर्ताओं, नेताओं द्वारा महिलाओं के सम्मान को कई बार ठेस पहुंचाया गया है। बार. बार महिलाओं के साथ अक्षम्य अपराध जैसी घटनाएं पश्चिम बंगाल में हो रही है। लेकिन एक महिला होकर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के सम्मान की रक्षा नहीं कर पा रही है। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे रखी है कि महिलाओं को जब चाहे बेईज्जत करो, उनका अपमान करो, उन्हें निर्वस्त्र करो। उन पर कोई कार्रवाई नहीं होने वाली। श्रीमती साहू ने कहा कि 25 जून को महिला से महज इसलिए मारपीट कर उसे निर्वस्त्र किया गया कि वह भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता है। आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ना जाने कब और कहां टीएमसी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा किस महिला के साथ गंभीर अपराध को अंजाम दे दिया जाए कह नहीं सकते। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल की महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं, इसके लिए उन्हें नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। साथ ही राष्ट्रपति महामहीम द्रोपदी मुर्मू को इस मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।