केंद्रीय अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, महामंत्री हरिद्वार सिंह रहे मौजूद।
चिरमिरी के एटक के नेता लिंगराज के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी/एमसीबी. – संयुक्त संघ एटक के दो दिवसीय अधिवेशन में हल्दीबाड़ी स्कूल ग्राउंड में आमसभा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सड़क दफाई से होकर भैसा दफाईं तक बड़े भव्य रूप से रैली निकाली गई। जहां रैली में लोगों को उड़ीसा का टाईगर नृत्य देखने को मिला। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने एसईसीएल बेलफेयर के काम को लेकर कहा कि जो पैसा आएगा क्षेत्रीय बेलफेयर कमेटी के साथ कार्यक्रम के अनुसार तय किया जाएगा, चिरमिरी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा कि हम पूरा प्रयास करेंगे की सारी खदाने खुल जाएं,हमारा संगठन पूरा प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह ने कहा कि हमारा संगठन यहां 1936 से कार्यरत है, चूंकि चिरमिरी बहुत पुराना क्षेत्र है,यहां जमीन के बदले नौकरी प्राप्त एसईसीएल कर्मचारियों को प्रबंधक द्वारा बर्खास्त किया गया था,एटक संगठन की मांग पर प्रबंधक लगभग सोलह सौ कर्मचारियों को पुनः वापस लेने को तैयार हो गया है, हरिद्वार सिंह ने बताया वर्ष 2022 व 23 में एसईसीएल को लगभग नौ हजार करोड़ से ज्यादा मुनाफा मिला। एसईसीएल आश्रितों के साथ तय हुआ है कि जिस दिन कर्मचारी की मृत्यु होगी उस दिन से आश्रित की उम्र तय होगी, पहले लड़कियों को आश्रित के श्रेणी में नही रखा गया था अब उन्हे भी रोस्टर में रखा गया है, उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन का पदाधिकारी ठेकेदारी नही कर सकता, अगर कोई पदाधिकारी ठेकेदारी करता है तो उसे पद से तत्काल हटा दिया जाएगा।इस कार्यक्रम में काफी भीड़ देखने को मिली जहां भारी संख्या में महिलाए भी शामिल हुई।
