राजासेवैया में 52 हजार की लकड़ी जब्त।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – वन विभाग पिथौरा ने 52 हजार की 27 नग लकड़ी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मोती लाल साहू ने बताया ग्राम राजासेवैया के कुंजबिहारी बरिहा के घर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान बाड़ी में सागौन के 15 नग 0.665 घन मीटर और खैर प्रजाति के 12 नग 0.337 घन मीटर लकड़ी जब्त कर कार्रवाई की गई। जब्त की गई लकड़ियों को स्थानीय डिपो में रखा गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत कार्रवाई की गई।