सिरपुर में बोल बम सेवा समिति की बैठक 30 को।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – बोल बम सेवा समिति सिरपुर, महासमुंद, जलकी की संयुक्त बैठक 30 जून रविवार को दोपहर 2 बजे सिरपुर के यज्ञशाला में रखी गई है। बैठक में सावन माह में आयोजित होने वाली कांवर यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी। जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष थनवार यादव, उपाध्यक्ष सुंदर साहू, संजय पांडे ने सभी सदस्यों व व्यवस्थाओं से जुड़े श्रद्धालुओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।