गांव मे मीटिंग है कह कर बुलाया फिर गाली गलौज करके की मारपीट, मामला दर्ज
सरायपाली।जानकारी के अनुसार थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम बालसी के निवासी योगेश लोहानी सुअर काटने के संबंध मे ग्राम केन्दुधार् के लोगो को पूछने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद योगेश से ग्राम चकरदा के बसंत बाघ, मेलाराम व अन्य व्यक्ति मारपीट किये व घटने के पश्चात पुलिस द्वारा योगेश को सरायपाली के अस्पताल मे भर्ती किया गया,
पूछताछ पर योगेश ने बताया की बसंत नामक व्यक्ति ग्राम केन्दुधार मे मिला व बोला कि दिनांक 11/04/2021 को लडाई झगडा होने से गांव में मिंटिग रखा गया है। तुमको बुलाये है तब अपने दोस्त के साथ ग्राम चकरदा जाने से योगेश को बंसत, मेलाराम एवं अन्य व्यक्ति अश्लील गाली गुफ्तार कर एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ थप्पड एवं लात से मारपीट किये है। जिससे योगेश को चोट आई है। पूरे घटना की रिपोर्ट सरायपाली थाने मे दर्ज करवाई गयी है।
