भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा – वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस छुरा नगर बस स्टैंड परिसर में सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाई गई। जिसमे सर्व आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में इस मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिसमे समाज के द्वारा कलश यात्रा निकाल कर इस कार्यक्रम की शुरुवात की गई, कलश यात्रा के साथ- साथ पूरे नगर में पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद यंत्रों के साथ नगर का भ्रमण किया गया, तत्पश्चात रानी दुर्गावती के मूर्ति का अनावरण करके माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया, मूर्ति अनावरण पूर्व विधायक बिंद्रानवागढ़ श्री ओंकार शाह जी तथा राजा यशपेंद्र शाह जी के द्वारा किया गया , सैंकड़ो की संख्या में आदिवासी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए तथा धूमधाम रानी दुर्गावती के जयघोष किया गया , तत्पश्चात् नगर के बस स्टैंड में वीरांगना रानी दुर्गावती के मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समाज के प्रमुखजनो द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती को आदिवासी समाज का गौरव बताया तथा उनके अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया गया । भारत का स्वर्णिम इतिहास की पृष्ठभूमि रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं की गौरवशाली शौर्य गाथाओं और पराक्रम से अंकित है, भारत भूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
