बीज़ापुर – भोपालपटनम जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने जिला कलेक्टर अनुराग पाण्डेय को पत्र लिख कर अनियमित विधुत आपूर्ति से त्रस्त क्षेत्रवासियों को अविलम्ब राहत दिलाने की मांग की है ताटी ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधुत मण्डल द्वारा जिला मुख्यालय बीजापुर तक 66 के.वी विधुत टॉवर लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया है किन्तु इस टॉवर लाइन का विस्तार कार्य भोपालपाटनम तक न कर रोक दिया गया है जबकि विभाग द्वारा 66 के.वी टॉवर लाइन के उपकेंद्र स्थापना हेतु भोपालपटनम मे स्थल का चयन भी कर लिया गया है जिला पंचायत सदस्य ताटी ने जिला कलेक्टर बीजापुर को इस सम्बन्ध मे एक पत्र प्रस्तुत कर अतिशीघ्र बीजापुर से भोपालपटनम तक 66 के.वी विधुत टॉवर लाइन का विस्तार कार्य प्रारम्भ कराने कि मांग कि है ज्ञात हो कि वर्तमान मे भोपालपटनम के 33 के.वी विधुत लाइन को 11-11 के.वी मे बांटा गया है जिस से अत्यधिक भार पड़ने के कारण बार-बार विधुत व्यवस्था बाधित होने से क्षेत्रवासियों मे रोष व्याप्त है ताटी ने बताया कि मद्देड उपकेंद्र तक वर्तमान मे 1 फीडर बिजली कि व्यवस्था है यदि उपकेंद्र अवापल्ली से मद्देड तक अतरिक्त 1 फीडर और बढ़ाया जायेगा तो भोपालपटनम क्षेत्र की विधुत व्यवस्था मे अंशिका सुधार हो सकता है।
