निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ होने से नहीं होगी समय की बर्बादी: भाऊराम।

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक – साथ कराए जाने मिल – रहे संकेतों का स्वागत ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाऊराम साहू ने नगरीय निकाय व पंचायत – चुनावों को एक साथ कराए जाने विधायक दल, सांसदों और भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बनी सहमति का स्वागत करते हुए इसे सर्व वर्ग के हित में बताया है। श्री साहू ने कहा कि नगरीय निकाय तथा पंचायत – चुनाव एक साथ होने से समय की बर्बादी व अनावश्यक खर्च से बचा जा सकेगा। बार. बार चुनाव कराने तथा संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू होने से विकास कार्यों की गति धीमी पड़ जाती है। महीनों तक संबंधित क्षेत्र का विकास अवरूद्ध हो जाता है। यदि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ हुए तो एक ही अवधि में सारे चुनाव संपन्न होंगे तथा अतिरिक्त समय खर्च होने से बचा जा सकेगा। श्री साहू ने आगे कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष, महापौर का चयन अब जनता अपनी पसंद से करेंगे। जनता द्वारा चुने जाने से 5 सालों तक नगरीय निकायों में स्थिर व सशक्त जनप्रतिनिधि बैठ सकेंगे।

जिससे शहरों के विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगा। श्री साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय प्रदेश में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद चुनने का अधिकार आम जनता को दिया गया था। लेकिन, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने निजी स्वार्थ के लिए महापौर चुनने का अधिकार आम जनता से वापस लेकर पार्षदों को दे दिया था। लेकिन, अब पुनः प्रदेश में सुशासन की सरकार आने के बाद प्रत्यक्ष व पारदर्शिता पूर्ण चुनाव की रणनीति बनाई जा रही है, जो स्वागत योग्य है।