प्रमोद दुबे
महासमुंद – पोल्ट्री फार्म के लिए ग्राम पंचायत परसदा द्वारा दिए गए प्रस्ताव को निरस्त करने और पोल्ट्री फार्म संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी होने के बाद ग्राम नवापारा के ग्रामीणों ने 18 जून को होने वाले चक्काजाम आंदोलन को स्थगित कर दिया है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसदा के आश्रित ग्राम नवापारा में पोल्ट्री फार्म के लिए पंचायत प्रस्ताव क्रमांक 04 निरस्त कराने और संचालित हो रहे पोल्ट्रीफार्म पर रोक लगाने की मांग लंबे अर्से की जा रही थी। अनेक गुहार लगा चुके थे। पोल्ट्री फार्म गांव केस्कूल, आंगनबाड़ी एवं आबादी क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को पोल्ट्री फार्म से उठ रही दुर्गंध व गंदगी, मक्खियों से परेशानी हो रही थी। अनेक शिकायत और लोकसभा चुनाव बहिष्कार के बाद जांच के लिए तहसीलदार पहुंचे। जहां जांच पंचनामा रिपोर्ट में सही पाया लिखा गया है। किन्तु, गंभीरता से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने 18 जून की सुबह 11 बजे महासमुंद से तुमगांव मार्ग पर ग्राम नवापारा मोड़ के पास चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी। बाद प्रशासन ने पंचायत प्रस्ताव को निरस्त करने और पोल्ट्री फार्म संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
