धमतरी: जिले के कुरुद ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम छाती से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ गेदलाल बंजारे नामक व्यक्ति बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के क्लिनिक खोलकर ग्रामीणों का इलाज कर रहा है।हैरानी की बात यह है कि बिना डॉक्टरी की पढ़ाई किए ही यह व्यक्ति धड़ल्ले से मरीजों को दवाइयां और इंजेक्शन दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की नाक के नीचे यह झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। 
प्रशासनिक कार्रवाई की मांग :- ग्राम छाती के सजग नागरिकों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस फर्जी क्लिनिक की तत्काल जांच की जाए और गेदलाल बंजारे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील किया जाए.
