*संयम और आत्मानुशासन ही देगी कोरोना को मात:सन्तोष
*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-दिन-प्रतिदिन जिस तरह से वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भयावह रुप धारण किया है,उससे हर वर्ग दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर है।प्रदेश के विभिन्न जिलों में लॉकडाउन लगाया है ताकि कोविड 19 के प्रभाव पर नियंत्रण पाया जा सके।
नगर के समाजसेवी सन्तोष प्रजापति ने अपने सन्देश में आमजनो को हाथ जोड़कर अपील करते हुए यही कहा है कि आप सभी सरकार के गाइडलाइन का प्रयोग करते हुए मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंस का पालन करे व साबुन से बार-बार हांथ धोए।सेनेटाइजर का प्रयोग करें।जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचे।
हम सभी का दायित्व बनता है कि वर्तमान समय मे तेजी से फैल रहे वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए संयम और आत्मानुशासन दिखाए।आज वक्त एसा आ गया है कि आदमी को खुद को अनुशासन में रखना होगा क्योंकि जो परिस्थिति आज जन्म ले रही है,वह काफी भयानक है।अतः हम सभी कोरोना के प्रति अपनी सजगता को दिखाए।जब हम सब मिलकर बचाव के नियमो का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे,सतर्कता व सजगता दिखाएंगे, तभी कोरोना से इस जंग में निश्चित ही हमे सफलता मिल पाएगी।
