छत्तीसगढ़ और शहर का गौरव बढ़ाया।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – नगर के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र प्रताप सिंह के होनहार पुत्र मयंक सिंह ने स्ट्रॉन्गमैन इंडिया लीग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत कर छत्तीसगढ़ राज्य,जिले और शहर का गौरव बढ़ाया है। मयंक ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से शहर को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। मयंक ने स्ट्रॉन्गमैन इंडिया लीग राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अंडर 60 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है।यह चैंपियनशिप मुंबई, महाराष्ट्र के वसई में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था।छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मयंक ने अपनी जीत दर्ज कराई।
मयंक सिंह बीते एक वर्ष में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने पावरलिफ्टिंग और स्ट्रॉन्गमैन इंडिया लीग जैसी प्रतियोगिताओं में कुल 14 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीते हैं।राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हर चैंपियनशिप में उन्होंने अपने शहर, ज़िले और राज्य का नाम रोशन किया है।साधारण परिवार से आने वाले मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान बजरंगबली,अपने माता-पिता और अपने गुरु गुरविंदर सिंह जी को दिया है।मयंक का सपना है कि वह देश के लिए पदक जीतें और भारत का झंडा विश्व पटल पर सबसे ऊँचा लहराएँ। उनके इस मनोबल और दृढ़ संकल्प ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुँचाया है।
मयंक की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत और लगन ने साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य को पाने का जुनून हो तो कोई भी बाधा सफलता की राह में आड़े नहीं आ सकती। मयंक के पिता ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार को राष्ट्रीय स्तर के होनहार बच्चों के लिए पहल करनी चाहिए।
