सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज, मनेंद्रगढ़ के द्वारा रविवार 16 जून को प्रातः 6.30 से 8.30 “स्वयं और समाज के लिए योग” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन सुरभि पार्क में किया गया।प्रकृति के सानिध्य में संस्था के सभी सदस्यों ने योग अभ्यास किया।

पतंजलि योगपीठ से सतीश उपाध्याय , ठाकुर प्रसाद केसरी , विवेक तिवारी ने योग अभ्यास कराया उनके साथ ग्रीनवेली, बी टी एस एस से इंजीनियर बसंत जायसवाल भी उपस्थित रहे। राजयोग का अभ्यास सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी माधुरी ने कराया।इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।
