रायपुर – राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल सिविल लाइन में भब्यता के साथ हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अरुण साव जी उप मुख्यमंत्री छ . ग . शासन रायपुर अध्यक्षता दुर्ग सांसद माननीय विजय बघेल जी , विशिष्ट अतिथि माननीय ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग ग्रामीण , छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री श्रीमती जागेश्वरी मेश्राम , रविशंकर विश्वविद्यालय के पूर्व संचालक प्रकाश ठाकुर जी , शिक्षा विद डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा जी आदि के उपस्थिति में हुआ ।

सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एस वीणा पटेल , राजगीत उषा बट्ट मैडम शीर्षक गीत डॉ. प्रमोद आदित्य व मनीषा कश्यप ने देविका , मंजूलता मेरसा व साथी ज्योति गजपाल ने नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा शिक्षक परिचायिका , शिक्षक डायरी , वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न किया , मुख्य अतिथि माननीय अरुण साव ने फोन द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

तत्पश्चात शिक्षकों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया , जिसमें शा. उ. मा. वि.लक्ष्मणपुर के गणित के व्याख्याता श्री देवकुमार बिरको को भी राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया ।
