सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने 6 जून 2024 की रात ग्राम पंचायत साल्ही में आशीष कुमार पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) रायपुर के नाम एक शिकायत पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा है।इस शिकायत पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ और पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा संभाग को भी भेजी गई है। उपरोक्त घटना 6 जून 2024 की रात को ग्राम पंचायत साल्ही में घटित हुई थी,जहां आशीष कुमार, पिता बहादुर सिंह पर अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी से हमला किया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आशीष कुमार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में भर्ती कराया गया। अगले दिन, 7 जून को, कुछ ग्रामवासियों ने सिटी कोतवाली मनेद्रगढ़ में आवेदन देकर बेल नामक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि पीड़ित के परिवार ने किसी का नाम नहीं लिया था।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सवाल उठाया है कि ग्रामवासियों ने बेल नामक व्यक्ति पर आरोप क्यों लगाया, जबकि पीड़ित के परिवार ने किसी का नाम नहीं लिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने पुलिस को बयान लेने के लिए बुलाया, लेकिन पुलिस ने कथन लेने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की।पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह से मुलाकात के दौरान उन्हें घटना की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पहले आवेदन देने की सलाह दी।
सिटी कोतवाली मनेद्रगढ़ में
12 जून 2024 को पुनः शिकायत पत्र सौंपा गया है, जिसमें घटना का विवरण दोहराया गया और पुलिस से तत्काल उचित कार्यवाही की मांग की गई है।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने इस घटना पर त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है और इस शिकायत पत्र के माध्यम से पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील की है।
