सीईओ जिला पंचायत ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से  पूरा करने के दिए निर्देश ।

बालोद / हाशिम कुरैशी 

बालोद – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष मंे आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाआंे की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभाग के सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वनाधिकारी पत्रधारी हितग्राहियों के लिए अधिक से अधिक आजीविकामूलक कार्य स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालोद, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बालोद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग समस्त, कार्यक्रम अधिकारी समस्त, सहायक प्रोग्रामर एवं तकनीकी सहायक भी उपस्थित थे।

बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों के भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत सभी अपूर्ण कार्यों को गुुणवत्तायुक्त ढंग से शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता बिल्कुल भी नही की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत जिले को प्राप्त लक्षित मानव दिवस को योजनाबद्ध तरीके से माहवार प्रगति लाते हुए वित्तीय वर्ष के अंत तक लक्ष्य प्राप्ति करने को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र सरकार के अमृत सरोवर योजना के स्वीकृत निर्माण कार्यों को अनिवार्य रूप से 15 जून तक अनिवार्यतः पूरा करने तथा सभी वनाधिकार पत्रधारी परिवारों के लिए व्यक्तिगत एवं सामुदायिक कार्य स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर में कचरा एकत्रीकरण करने एवं सेग्रीगेशन व कलस्टर स्तर पर डिस्पोजल की व्यवस्था करने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। इसके अलावा अपूर्ण सामुदायिक शौचालय की शीघ्र पूरा करने एवं पूर्ण सामुदायिक शौचालय को 12 मासी क्रियाशील करने के निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर आवास निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरूर विकासखण्ड के सभी आवासों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराने तथा इस कार्य को बारिश के पूर्व पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एन.आर.एल.एम व अन्य योजनाआंे की समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा कराने तथा हितग्राहियों को इस योजना से अधिक से अधिक से लाभांवित कराने के निर्देश दिए।