प्रमोद दुबे
महासमुंद – भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि रमेश साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट संकेत है कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने डबल इंजन की सरकार में विकास की उम्मीद के साथ मतदान किया। अपने छह महीने के कार्यकाल में प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री ने जनता का भरोसा जीतने में सफल रहे। श्री साहू ने कहा कि 5 साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को जनता ने देखा और इसी का परिणाम रहा कि कांग्रेस के कई दिग्गज लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार गए। श्री साहू ने कहा कि महासमुंद लोकसभा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की हुई है। लगभग डेढ़ लाख वोटों से श्रीमती चौधरी ने कांग्रेस को हराया है। महासमुंद विधानसभा में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से अच्छी खासी लीड मिली। श्री साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के नेतृत्व में संगठन ने बेहतर तालमेल के साथ काम किया। जनता ने भी भाजपा के जनहित के मुद्दों व योजनाओं पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले छत्तीसगढ़ अब भाजपा का गढ़ बन गया है। छग जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है।
