औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ रैली निकालकर ग्रामीणों ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – राज्य आंदोलनकारी छग संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में प्रदूषण से कृषि क्षेत्र को बचाने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तुमगांव में ज्ञापन सौंपा। करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से क्षेत्र के कृषि उत्पादित धान, सब्जी प्रदूषित हो रहा है। करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में ट्रायल कर रहा है। जिस दिन कारखाना चलेगा लगभग 150 गांव सहित महासमुंद शहर प्रदूषित हो जाएगा।
औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ करीब 60 गांव के किसानों ने रैली निकालकर तुमगांव के तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व 60 गांव के किसान श्रीराम मंदिर खैरझिटी में पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने संबोधित किया। साथ ही किसान मोर्चा के संरक्षक दाऊ जीपी चंद्राकर, प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर ने भी संबोधित किया। विश्व पर्यावरण दिवस रैली का नेतृत्व अंचल के प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू, छन्नु साहू, अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल, दशरथ चंद्राकर, सिन्हा, डेविड नाथूराम सिन्हा, अवध साहू, तोषण सिन्हा, लिलाधर पटेल, परसराम ध्रुव, धर्मेंद्र यादव, बैशाखू सिन्हा, प्यार लाल धीवर, दौलत ध्रुव, करण साहू, भोला साहू, शत्रुघ्न बैरागी, रामनाथ ढीढी, उदय चंद्राकर, दिनेश यादव, श्रीमती राधाबाई सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव, डिगेश्वरी चंद्राकर, रमशिला पटेल, टुकेश्वरी ध्रुव, गनेशिया ध्रुव, ननकानिया पारधी, शांति सिन्हा, पुस्वैया धीवर, धनेश्वरी यादव, पुलेश्वरी यादव, खेमिन साहू, सुकवारो साहू, शकुंतला पटेल, तिरुपति पटेल, गोमती पटेल, हीरा यादव, ललित साहू, जमुना यादव, कौशल्या यादव आदि ने किया।