सफाई करने वाले कंप्रेसर का लोकार्पण।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्थानीय अंबेडकर चौक के पास जाम नालियों की गंदगी की सफाई करने वाले कंप्रेसर वाहन का लोकार्पण किया। नगर पालिका के पास इस वाहन के आ जाने से अब जाम नालियों की गंदगी को साफ करने में आसानी होगी। लोकार्पण बेला में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग भी मौजूद थे। उनका आज जन्म दिवस है। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। लोकार्पण बेला में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद रिंकू चंद्राकर, डमरू धर मांझी, नपा कर्मचारी दिलीप चंद्राकर, सीताराम तेलक समेत अन्य जनप्रतिनिधि व पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।