घर की छत में भगवा ध्वज लगाकर मनाया हिन्दू नववर्ष का त्यौहार

घर की छत में भगवा ध्वज लगाकर मनाया हिन्दू नववर्ष का त्यौहार

जामगांव:- चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही हिंदुओं का नववर्ष विक्रम संवत2078 भी प्रारंभ हो गया है, इस दिन सनातन धर्म और हिन्दू संस्कृति के मानने वाले लोग अपनी अपनी घर की छत में भगवा ध्वज और घर के आँगन में सुंदर रंगोली बनाकर उसमें दीपक जलाकर हिन्दू नववर्ष का स्वागत करते है व नवरात्रि प्रारंभ होने के कारण माँ आदिशक्ति की पूरे विधि विधान से पूजा कर विश्व कल्याण की कामना करते है। कहा जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में माता के अलग अलग 9 रूपों का ध्यान, जप व पूजन करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री मनीष हरित ने भी अपने घर की छत में भगवा ध्वज लगाकर व पूजन कर हिन्दू नववर्ष का त्यौहार मनाया एवं क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिये आदिशक्ति माँ जगदम्बा से प्रार्थना भी की।